बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 मई। नेशनल हाईवे-30 बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम बालेंगा के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए बस्तर के अस्पताल ले गए। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू कर दी है।
बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पीलू राम कश्यप, निवासी दुबे उमरगांव मोटरसाइकिल से घर से बस्तर के सहकारिता बैंक में अपने काम के लिए आया हुआ था। जहाँ काम पूरी होने के बाद वापस अपने घर दुबेउमरगांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम बालेंगा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से मरच्युरी भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।


