बस्तर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत
18-May-2026 2:59 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत

जगदलपुर 18 मई। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी साथ में पहुंचे। इस मौके पर बस्तर सांसद महेश कश्यप,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडेय और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट