बस्तर
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
12-May-2026 10:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 मई। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्टाफ नर्सों ने केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाई और मरीजों की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका पर चर्चा की गई।
ज्ञात हो कि हर वर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।
जानकारी के अनुसार पहली बार अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस वर्ष 1974 में मनाया गया था। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने हर वर्ष 12 मई को यह दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


