बस्तर

जमीन से निकलती आग 4 बच्चे झूलसे, मेकाज में इलाज जारी
12-May-2026 9:49 PM
जमीन से निकलती आग 4 बच्चे झूलसे, मेकाज में इलाज जारी

बंद फैक्ट्री में खेलने गए थे बच्चें, मोहल्ले में दहशत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 12 मई। शहर के बलिराम कश्यप में इन दिनों वहां के वहां के निवासियों के मन मे दहशत देखा जा रहा है। जिसका कारण है कि यहां पर बंद पड़े एक फैक्ट्री के जमीन से आग निकल रहा है। जिसमें खेलने गए 4 बच्चों के पैर झुलस गए। बच्चों की इस हालत को देख परिजनों ने बच्चों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। 

मामले की जानकारी देते हुए वार्ड के लोगों ने बताया कि बलिराम कश्यप वार्ड में एक फैक्ट्री संचालित हुआ करती थी। लेकिन बाद में किन्ही कारणों से इस फैक्ट्री को बंद कर दिया गया था। लगातार बंद पड़े इस फैक्ट्री में मोहल्ले के बच्चें खेलने के लिए जाया करते थे। लेकिन आज जब सुबह 4 बच्चे खेलने के लिए गए हुए थे, तभी उस बंद पड़े फैक्ट्री के जमीन से आग निकलने लगे तो वहाँ खेल रहे बच्चों के पैर झुलस गए। बच्चों के चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। जहां इन बच्चों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर फैक्ट्री के मालिक को भी बुलाया गया है। साथ ही इस मामले को देखते हुए वार्ड में दहशत देखा जा रहा है। परिवार के लोग इस फैक्ट्री में जाने से बच्चों को लगातार मना कर रहे है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वही घायल बच्चे की स्थिति ठीक बताई जा रही है।


अन्य पोस्ट