बस्तर

डॉ. मालिक की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज में कई साल तक किया काम, परिजनों के पास दिल्ली गए थे
10-May-2026 11:12 PM
डॉ. मालिक की हार्ट अटैक से मौत, मेकाज में कई साल तक किया काम, परिजनों के पास दिल्ली गए थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 मई। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सीएमओ के पद पर पदस्थ रहे डॉ. अब्दुल मालिक का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस घटना की जानकारी लगते ही मेकाज में शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने लगे।

डॉ. अब्दुल मालिक के बारे में चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनने से पहले महारानी अस्पताल में सेवा दे रहे थे। डॉ. मालिक ने अलग-अलग विभागों में सेवा दी। इसके अलावा अपने हँसमुख व्यवहार के चलते हमेशा लोगों के दिलों में  अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी।

 मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में स्थापित होने के बाद भी डॉ. मालिक अपने काम को हमेशा आगे रखते थे। युवा हो या बुजुर्ग या फिर छोटा बच्चा हमेशा सबको अपना समझ उन्हें बेहतर उपचार दी। इसके अलावा काम के दौरान हमेशा अपने जूनियर को चिकित्सा के साथ ही इलाज की बारीकी को भी बताया। वहीं डॉ. अब्दुल मालिक ने आपातकाल वार्ड में सीएमओ के रूप में भी कार्य किया।

30 अप्रैल को सेवा समाप्त होने के बाद अपने कार्य को आगे न बढ़ाते हुए मेकाज से इस्तीफा देकर अपने परिवार के पास दिल्ली चले गए। जहाँ 8 मई को अचानक से सीने में दर्द होने के कारण परिजनों के द्वारा उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना की जानकारी लगते ही मेकाज सहित जूनियरों में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।


अन्य पोस्ट