बस्तर

जिओ टावर से 72 बैटरी पार, मामला दर्ज
09-May-2026 10:26 PM
जिओ टावर से 72 बैटरी पार, मामला दर्ज

जगदलपुर/कांकेर, 9 मई। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में जिओ टावर में लगे 72 बैटरी चोरों ने चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी लगते ही कंपनी के सुपरवाइजर ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जहाँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीवी 109 गोपालपुर में कंपनी की ओर से एक जिओ टावर लगाया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने 5 लाख रुपये की लागत की 72 बैटरी चोरी हो गई। कंपनी के सुपरवाइजर ने जब वहां जाकर देखा तो पता चला कि बैटरी बॉक्स में ताला लटका हुआ है। जबकि अंदर लगा हुआ बैटरी चोरी हो गया है। सुपरवाइजर ने इस मामले की जानकारी अपने कंपनी के अधिकारियों को बताने के साथ ही बांदे थाना में भी मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 


अन्य पोस्ट