बस्तर

पुराना पुल के पास मिली बुजुर्ग की लाश
08-May-2026 10:27 PM
पुराना पुल के पास मिली बुजुर्ग की लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 मई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना पुल के पास आज सुबह एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव देखे जाने का मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को हिरासत में लेते हुए उसे पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया है, जबकि मृतक की शिनाख्त की जा रही है। बीते 2 दिनों में 2 शव पाए जाने से इलाके में हडक़ंप है।

मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि आज सुबह जब कुछ लोग नदी में नहाने के लिए गए तो देखा कि बुजुर्ग का शव पानी मे तैर रहा था। शव देखे जाने की जानकारी मोहल्ले में लगते ही शव देखने लोग आ पहुँचे।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।  वहीं मृतक की समाचार लिखे जाने दोपहर 2 बजे तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक की फ़ोटो को सभी थाना व चौकी में भेज दिया है। जिससे की उसकी शिनाख्त हो सके।


अन्य पोस्ट