बस्तर

गौ संरक्षण और ‘राष्ट्रमाता’ दर्जे
27-Apr-2026 10:28 PM
गौ संरक्षण और ‘राष्ट्रमाता’ दर्जे

की मांग, ज्ञापन सौंपा

जगदलपुर, 27 अप्रैल। बस्तर जिले में गौ संरक्षण और गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर एक अभियान के तहत विभिन्न तहसीलों में रैली और ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान नागरिकों, गौ सेवकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर, तोकापाल, बस्तर, बकावंड, नानगुर, बास्तानार और भानपुरी सहित सात तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में केंद्र सरकार से संविधान के प्रावधानों के अनुरूप गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है। साथ ही राज्य सरकार से गौ संरक्षण से संबंधित नीतियों और योजनाओं को मजबूत करने की मांग की गई है। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में गौवंश की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों का उल्लेख करते हुए इसके लिए कानून और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की बात कही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट