बस्तर

पुराने विवाद पर ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
27-Apr-2026 10:26 PM
पुराने विवाद पर ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर/नारायणपुर, 27 अप्रैल। नारायणपुर जिले के थाना एडका क्षेत्र के ग्राम बंडापाल आमापारा में एक ग्रामीण ने पुराने विवाद के चलते  हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में उपयोग की गई हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एडका थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सनऊराम गावड़े और आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पहले से आपसी रंजिश को लेकर लगातार विवाद चलता आ रहा था। इसी विवाद के चलते कई बार मारपीट तक भी मामला पहुँच गया था। लेकिन आरोपी ने इस विवाद को लेकर अपने मन में इतनी कूटरचना भर ली थी कि उसने मौके का फायदा उठाते हुए सनऊराम गावड़े की मक्का बाड़ी में रखे कुदाली से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर चोट लगने से सनऊराम की मौके पर ही की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना एडका पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। वहीं शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर लिया।

ग्रामीणों के बताने व संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई कुदाली भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट