बस्तर

कल संभाग स्तरीय बैठक
27-Apr-2026 10:23 PM
कल संभाग स्तरीय बैठक

जगदलपुर, 27 अप्रैल। बस्तर संभाग के अंतर्गत रबी 2025-26 की समीक्षा एवं आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर संभाग स्तरीय बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जगदलपुर में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता, जल संसाधन एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे।


अन्य पोस्ट