बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 अप्रैल। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात चल रहे शादी समारोह में अचानक से डीजे में नाचने के दौरान कुछ युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 4 युवकों के पीठ, कमर व हाथ में चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मचने के साथ ही घायलों को मेकाज लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए सोसनपाल निवासी सागर नाग ने बताया कि आरापुर में एक परिचित के घर शादी समारोह चल रहा था। जिसमें वह भी अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। शादी समारोह में डीजे भी लगाया गया था। जहाँ सभी लोग डांस कर रहे थे।
नाचने के दौरान अचानक से टकराने की वजह से विवाद शुरू हो गया। जहाँ देखते ही देखते बात विवाद में बढ़ गया कि डीजे में नाच रहे कुछ युवकों ने फुलसिंग दुगनपाल पटेलपारा, प्रियांशु कुर्रे सोसनपाल के अलावा देवेंद्र दुगनपाल को हाथ, पीठ, कमर आदि जगहों में चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
वहीं परिजनों का कहना था कि इस घटना के बाद से गाँव के 2 युवक भी लापता है। जिनके ऊपर शक जताया जा रहा है। फिलहाल देर रात इस घटना से शादी घर मे हडक़ंप मच गया था। वहीं शादी घर को छोडक़र लोग घायलों को अस्पताल ले जाने में जुट गए। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
वहीं मामले की जानकारी लगते ही परपा पुलिस भी पहुँच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।


