बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 23 अप्रैल। कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि थाना चारामा में धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रवीण कुरेटी निवासी बड़भूम थाना गुरूर जिला बालोद से हुई। आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीडि़ता को अपने साथ रखा तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाकर रेप किया गया। जिससे पीडि़ता 6 माह की गर्भवती हो गई। जब पीडि़ता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा शादी से इंकार कर फरार हो गया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना चारामा में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर 23 अप्रैल को आरोपी प्रवीण कुरेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


