बस्तर

भाजयुमो ने पुतला फंूका
23-Apr-2026 12:09 AM
भाजयुमो ने पुतला फंूका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज के सामने कांग्रेस नेताओं के पुतले जलाए गए।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की गई।

भाजपा पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस अधिनियम का विरोध किया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष बकावंड सोनबारी भद्रे ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है और इसके विरोध से महिलाओं को मिलने वाले अधिकार प्रभावित होते हैं।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस दिशा में सहयोग नहीं कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट