बस्तर

बस्तर में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट
20-Apr-2026 10:18 PM
बस्तर में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 20 अप्रैल। डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के तहत बस्तर संभाग में रविवार को पुलिस विभाग के शौर्य भवन में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए।

कार्यक्रम में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी और कलेक्टर आकाश छिकारा ने क्रिएटर्स से संवाद किया। उन्होंने बस्तर की पूर्व स्थिति और वर्तमान में हो रहे बदलावों की जानकारी दी। साथ ही पर्यटन, परिवहन व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों, आदिवासी संस्कृति, बस्तर दशहरा, हस्तशिल्प और प्राकृतिक स्थलों के बारे में विस्तार से बताया।

आईजी ने क्षेत्र में पहले नक्सल गतिविधियों के प्रभाव, उससे विकास पर पड़े असर और वर्तमान स्थिति पर जानकारी साझा की। साथ ही नक्सल प्रभाव कम होने के बाद उभरती संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने अपने प्रश्न और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिनका समाधान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सुकमा के सीईओ मुकुंद ठाकुर, जिला पंचायत बीजापुर की सीईओ नम्रता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट