बस्तर
उपचुनाव: वार्ड 16 की निर्वाचक नामावली जारी, 20 तक दावा-आपत्ति
18-Apr-2026 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 18 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 के तहत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है।
निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अवधि 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित वार्ड के नागरिक अपनी आपत्तियां और दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
नगर निगम प्रशासन ने वार्डवासियों से अपील की है कि यदि नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपना दावा-आपत्ति दर्ज कराएं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
यह जानकारी नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


