बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर / भानपुरी, 17 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी पंचायत, बाकेल, बेसोली गांव के बीच सीमा विवाद को लेकर बुधवार को भारी तनाव की स्थिति बनी रही। इस संबंध में अफसरों ने कहा कि समस्या का हल निकाला जा रहा है। ग्रामीणों की बैठक कर आपसी सहमति से विवाद दूर किया जाएगा।
झगड़े का कारण तब बढ़ गया, राजस्व भूमि में श्मशान घाट मरघट स्थल पर सीमा विवाद को लेकर तीनों गांव के ग्रामीणों के बीच कहा सुनी हुई। ग्राम पंचायत भानपुरी और बाकेल गांव के ग्रामीणों ने बेसोली पर स्थित मरघट स्थल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, भानपुरी और बाकेल के ग्रामीणों का कहना है कि सभी अपने-अपने गांव क्षेत्र में अंतिम संस्कार करें।
ग्राम पंचायत बोडनपाल दो का आश्रित ग्राम बेसोली है, वह अपने गांव में अंतिम संस्कार करें, इस बात को लेकर विवाद बढ़ता गया। साथ ही ग्राम पंचायत भानपुरी के अंतर्गत में एकलव्य स्कूल बेसोली के नाम से है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए उसे एकलव्य स्कूल भानपुरी किया जाए, जो ग्राम पंचायत भानपुरी के अंतर्गत में है। फिलहाल बेसोली के नाम से है।
इस जमीन विवाद पर राजस्व विभाग के अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने मामला को गंभीरता से देखते हुए चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया। पुलिस और प्रशासन ने तीनों गाँवों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की।


