बस्तर

नकाब लगाकर चोरी कर भागने वाले को पुलिस ने धर दबोचा
16-Apr-2026 3:23 PM
नकाब लगाकर चोरी कर भागने वाले को पुलिस ने धर दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 अप्रैल। शहर के अनुपमा चौक के पास सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला के पैसे से भरे थैला को चोरी कर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली।

 थाना कोतवाली, जगदलपुर में प्रार्थिया बसन्ती बघेल ईरिकपाल, जिला बस्तर ने थाना कोतवाली, जगदलपुर  आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल को वह अपनी मां सामबती बघेल के साथ सब्जी बेचने के लिए अनुपमा चौक के पास आई थी कि लगभग 11.40 बजे एक अज्ञात चोर चेहरे पर नकाब लगाकर आया और इसका ध्यान सब्जी बेचने में लगा हुआ देखकर इसके बगल में रखा पैसे के थैला को  चोरी कर भाग गया। उक्त महिला की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर  थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई हेतु टीम तैयार किया गया। उक्त टीम के द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए, घटना स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य तकनीकियों का सहायता लेकर गहनता से अवलोकन किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाला चोरी तथा लूट के मामलों में रहने वाला आदतन संदेही बदमाश आरोपी गिरी नायक, पनारपारा, जगदलपुर को पकडक़र उससे पूछताछ कर मेमोरेंडम लेकर चोरी किए गए बचे 1,750 रुपए को उससे जब्त कर उक्त आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट