बस्तर
सांसद ने की अधिक सहभागिता की अपील
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 अप्रैल। बस्तर विश्वविद्यालय में 4 एवं 5 मई को आयोजित होने वाले ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के तहत आज कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप से शिष्टाचार भेंट कर उनसे पोस्टर का लोकार्पण कराया गया।
पोस्टर विमोचन के दौरान सांसद महेश कश्यप ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आमजन, विद्यार्थियों एवं नवाचार से जुड़े युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देते हैं।
इस गरिमामय अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. कोले, प्रो. सजीवन, प्रो. सोनी, तूलिका शर्मा, रश्मि देवांगन एवं मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इनमें डॉ. सुमीत दास, डॉ. राम राकेश जांगिड़ , अनिल लुक्कड़ , देवेंद्र देवांगन , कल्पना शर्मा , रुद्रा पांडे (संयोजक, सुकमा जिला) एवं आदिप (कांकेर) शामिल रहे।