बस्तर

जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
13-Apr-2026 4:23 PM
जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 अप्रैल। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर शहर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर कलेक्टर  सी.पी. बघेल ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित कर्मचारियों से संवाद किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों को गंभीरता से समझना आवश्यक है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित किया जा सके।

अपर कलेक्टर ने प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट