बस्तर
भालू के हमले में ग्रामीण की मौत
13-Apr-2026 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 अप्रैल। कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के उरपाजूर जंगल में भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बड़े पराली बडग़ांव निवासी सोनसाय आँचला (40 वर्ष) अपने गांव के अन्य लोगों के साथ सिहाड़ी रस्सी लेने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। साथ गए अन्य ग्रामीण मौके से हट गए।
अन्य ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में वन्यजीव की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे