बस्तर

कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो अभियान’ तेज
07-Apr-2026 11:48 PM
कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो अभियान’ तेज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन गांव चलो अभियान’ के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नगरनार ब्लॉक के ग्राम गारावंडकला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की।

बैठक में बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी के गठन और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩा और गाँव-गाँव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाना है।

 उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट