बस्तर
चारामा में अवैध रेत खुदाई, 5 मशीनें और 4 हाईवा जब्त
06-Apr-2026 10:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 6 अप्रैल। कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में रेत खनन को लेकर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए मशीनों और वाहनों को जब्त किया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, विभिन्न रेत खदानों में उपयोग की जा रही 5 चेन माउंटेड मशीनों को जब्त कर सील किया गया। इनमें ग्राम माहुद-भिलाई क्षेत्र से 2, तेलगुड़ा से 2 और भिरौद से 1 मशीन शामिल है।
इसके अलावा, बिना अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाईवा ट्रकों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 2 ट्रक ग्राम करिहा क्षेत्र से तथा 2 ट्रक ग्राम अरौद क्षेत्र से जब्त किए गए। सभी ट्रकों को चारामा थाना के सुपुर्द किया गया है।
स्थानीय स्तर पर रेत खनन को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने रेत खदानों में मशीनों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


