बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मिशन गांव चलो अभियान के तहत बस्तर जिले में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नगरनार ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करना था।
बैठक में बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी के गठन, विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और आगामी रणनीति से अवगत कराते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिशन गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩा और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया।


