बस्तर

बाइक चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2026 11:12 PM
बाइक चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 5 अप्रैल। थाना नगरनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रहलाद मांझी निवासी नवरंगपुर ने 4 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अप्रैल की रात वह अपने भाईयों के साथ नगरनार मेला देखने आया था। उसने अपनी लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल सीजी 04 सीटी 1099 पंचायत भवन के पास खड़ी की थी, जो सुबह वहां से गायब मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम चोकावाड़ा से दो आरोपियों सरोज नेताम व महेंद्र गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल कीमत लगभग 30,000 और मास्टर चाबी बरामद कर ली।

दोनों आरोपियों को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट