बस्तर
तेज रफ्तार बाइक टकराई गाय से, जा घुसा ट्रक में, युवक की मौत
05-Apr-2026 11:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 अप्रैल। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के पीवी 34 में रविवार को सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार की पहले गाय से टक्कर हुई, जिसके बाद वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
जानकारी के अनुसार, पखांजूर निवासी बबलू किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहा था। कुछ दूरी आगे बढऩे पर सामने अचानक गाय आ गई, जिससे बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और मोटरसाइकिल सहित सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
घटना में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


