बस्तर
प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
03-Apr-2026 12:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 3 अप्रैल। जगदलपुर शहर के कुरन्दी क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में बीती रात आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दो घंटे में काबू
फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों ने आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखी लकडिय़ां जल गईं।
बताया गया है कि पूर्व में भी इसी स्थान पर आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसमें आग बुझाने के लिए कई गाडिय़ों की सहायता ली गई थी।
फिलहाल घटना में हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


