बस्तर

सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लंबी कतार
31-Mar-2026 11:05 PM
सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लंबी कतार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 31 मार्च। पिछले तीन दिनों से शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग सुबह 4 बजे से ही अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लग रहे हैं।

आज सुबह रायपुर से गैस सिलेंडर का ट्रक पहुंचने के बाद एजेंसी में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए एजेंसी कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैस टंकियों पर नंबरिंग करना शुरू किया, ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो। यह दृश्य जगदलपुर के कालीपुर स्थित एक गैस एजेंसी का है, जहां लोग घंटों इंतजार कर अपने घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट