बस्तर

ट्रक की चपेट में शिक्षक की मौत, चार जख्मी
31-Mar-2026 3:54 PM
ट्रक की चपेट में शिक्षक की मौत, चार जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 मार्च।
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में एक ट्रक की चपेट में आने से एक प्रधान अध्यापक की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के समय साप्ताहिक बाजार के कारण क्षेत्र में भीड़ थी।
जानकारी के अनुसार, भानपुरी निवासी 61 वर्षीय जीवराखन कोसमा, जो ग्राम मुंडागांव स्कूल में प्रधान अध्यापक थे, सडक़ किनारे फल खरीद रहे थे। उसी दौरान लोहंडीगुड़ा की ओर से आ रहा ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में अन्य लोग भी घायल हुए। घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया गया कि ट्रक चालक ने सडक़ पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सडक़ किनारे लगी फल दुकान के पास खड़े लोगों से टकरा गया। इस घटना पर पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट