बस्तर
जगदलपुर, 30 मार्च। दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली इमलीपारा में रहने वाला एक 15 वर्षीय बालक अपने भाई बहनों के साथ मछली पकडऩे के लिए गया था, जहाँ अचानक से गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकती लगते ही पुलिस ने पानी से बालक के शव को बाहर निकाला।
मामले की जानकारी देते हुए बचेली थाना प्रभारी ने बताया कि इमलीपारा में रहने वाला 15 वर्षीय बालक अपने भाई-बहनों के साथ गाँव के नाले में सोमवार को मछली पकडऩे के लिए गया था। अचानक से मछली पकडऩे के दौरान गहरे पानी के बीच चला गया।
भाई बहनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर परिजनों को जानकारी देने चले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग नाला जा पहुँचे, जहाँ काफी खोजबीन के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं बच्चे के मौत से घर में हडक़ंप मच गया। परिजनों का कहना था कि सुबह देखने के बाद अचानक से मौत की खबर आई।


