बस्तर

पुल से टकराई बाइक, किसान की मौत
28-Mar-2026 10:37 PM
 पुल से टकराई बाइक, किसान की मौत

जगदलपुर, 28 मार्च। नगरनार थाना क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब गुड़ापारा निवासी एक युवक मोटरसाइकिल से खेत जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पाकलु नाग (34) के रूप में हुई है। वह अपने मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां से गुजर रही उसकी पत्नी ने उसे घायल अवस्था में देखा और आसपास के लोगों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से 112 वाहन के जरिए उसे महारानी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट