बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 मार्च। यूडीटी से प्रधान पाठक (माशा) के पद पर पर बड़े लम्बे समय के बाद प्रमोशन होने वाली है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने संयुक्त संचालक से मिलकर विभिन्न बिन्दुओ में सुझाव दिया है।
संघ ने मांग की है कि गत दिनों प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला के रिक्त पद हेतु पदोन्नति सूची जारी हुई है, जिसके पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया मार्च के अंत तक पूर्ण की जाए।
पदोन्नत शिक्षकों के मूल शाला में प्रधान पाठक (माशा) में पदरिक्त हो तो उन्हें पदस्थापना में उसी शाला में करने प्राथमिकता दिया जाए। पदोन्नत शिक्षक यदि जिस संस्था में कार्यरत है उनके संस्था में यदि पद रिक्त है और वह शिक्षक दूसरी संस्था में पदस्थापना लेना चाहता है तो उन्हें काउंसलिंग में शामिल किया जाये। साथ ही वर्ष 2022 में पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण नहीं किये ऐसे शिक्षक जो विधिवत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है उन्हें वर्तमान पदोन्नति में अवसर प्रदान किया जाये।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, बस्तर जिलाध्यक्ष लुदरसन कश्यप, कोंडागांव जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, कोषाध्यक्ष अमित पाल, ब्लाक अध्यक्ष मनीष ठाकुर, राम प्रसाद ठाकुर, घनश्याम सिंह, संतुराम वट्टी, सुन्दरलाल बघेल, रमेश पांडेय, लखीराम बघेल सहित संघ के अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।