बस्तर

पिकअप- स्कूटी में टक्कर, शिक्षक की मौत
25-Mar-2026 10:43 PM
पिकअप- स्कूटी में टक्कर, शिक्षक की मौत

जगदलपुर, 25 मार्च। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम हारम के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप व स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली शिक्षक की जहाँ मौत हो गई, वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी कैद हुआ, जहाँ हादसा दिखाई दे रहा है।

गीदम थाना प्रभारी ने बताया कि  गीदम-दंतेवाड़ा मार्ग पर हारम में मंगलवार की रात को पदमा पैलेस के सामने एक भीषण सडक़ हादसा हुआ, जिसमे पिकअप और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।


अन्य पोस्ट