बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 मार्च। सुकमा जिले के थाना चिंतागुफा अंतर्गत ग्राम ईरापल्ली में 131वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा शिवि ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 मार्च। र का आयोजन किया गया। यह शिविर जनहित एवं जनकल्याण की भावना के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में डी/131 समवाय की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित मीणा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, एनीमिया जैसी सामान्य बीमारियों का उपचार किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्हें पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
इस अवसर पर ईरापल्ली, मेटागुडेम, बोटेलंका, मंगलतूर और बोटेटांग सहित आसपास के गांवों के लगभग 80 से 90 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीआरपीएफ द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय जनता के साथ विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


