बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 मार्च। बस्तर जिले के थाना नगरनार क्षेत्र में लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम मारकेल रोड स्थित चिंगडु ट्रैक्टर गैरेज के सामने एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राजु यादव ग्राम मारकेल थाना नगरनार है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पाए जाने पर थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


