बस्तर

युवक कुएं में गिरा, मौत
13-Mar-2026 9:47 PM
युवक कुएं में गिरा, मौत

देर रात ही एसडीआरएफ टीम ने शव को निकाल सौपा पुलिस को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 13 मार्च।  भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक नशे के धुत्त में कुएं में जा गिरा, इस हादसे में जहाँ युवक की मौत हो गई, वही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जहाँ देर रात ही एसडीआरएफ की टीम ने टार्च की रोशनी में शव को खोज निकाला और पुलिस को सौप दिया गया.

मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि फरसागुड़ा के बड़े पारा में बने सरकारी कुएं में गाँव का ही युवक त्रिनाथ शराब के नशे में घर से निकला हुआ था, जिसके बाद वह कुएं के पास पहुँचा और देर रात अंधेरे के चलते कुएं में जा गिरा, अचानक से आवाज आने से ग्रामीण कुएं के पास जा पहुँचा, जहाँ देर रात ग्रामीणों को लगा कि कोई गिर गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया, चुकी अंधेरा ज्यादा होने के कारण शव को निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को सूचना दिया गया, जहाँ टीम के सदस्य रात को ही सीढ़ी से लेकर अपने उपकरण लेकर फरसागुड़ा पहुँचे, जहाँ रात को ही त्रिनाथ के शव को बाहर निकाल पुलिस को सौपा गया.

परिजनों ने बताया कि त्रिनाथ शराब का आदि था, शादीशुदा व बच्चे होने के बाद भी शराब पीना नही छोड़ रहा था, परिजनों ने कई बार इस बात को लेकर समझा भी चुके थे, लेकिन त्रिनाथ नही समझा, जिसके चलते बीती रात नशे के धुत्त में कुएं में जा गिरा, जिससे कि उसकी मौत हो गई.


अन्य पोस्ट