बस्तर

नक्सलियों के छिपाए हथियारों को आईटीबीपी के जवानों ने किया जब्त
26-Feb-2026 10:43 PM
नक्सलियों के छिपाए हथियारों को आईटीबीपी के जवानों ने किया जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26 फरवरी। नारायणपुर जिले के ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों का बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहाँ जवानों को नक्सली तो नहीं मिले, पर नक्सलियों के द्वारा छिपाये गए सामानों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जब्त सामान को पुलिस अपने साथ कैम्प ले आई है।

 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों के द्वारा एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जवानों की टीम ने ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में नक्सली ठिकानो से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।

जवानों ने बताया कि ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में एडीपी ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नक्सली डम्प बरामद किया है।

जवानों ने आधुनिक एवं इम्प्रोवाइज्ड हथियार/विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इस दौरान मेडिकल सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की है।


अन्य पोस्ट