बस्तर

नाला में नहाते डूबे ग्रामीण की मिली लाश
26-Feb-2026 10:35 PM
नाला में नहाते डूबे ग्रामीण की मिली लाश

जगदलपुर, 26 फरवरी। दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदवाड़ा में नहाने गए एक ग्रामीण की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी कमलू नाग बुधवार शाम लगभग 4 बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नाले में नहाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रात में खोजबीन की, परंतु उनका पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह दोबारा तलाश के दौरान नाले के किनारे उनके कपड़े और अन्य सामान मिले। इसकी सूचना दरभा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। घंटों की खोजबीन के बाद टीम ने नाले से शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट