बस्तर
भारत नेपाल संसदीय मैत्री समूह में बस्तर सांसद महेश कश्यप नामित
24-Feb-2026 11:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 24 फरवरी। 18वीं लोकसभा हेतु गठित भारत-नेपाल संसदीय मैत्री समूह में बस्तर सांसद महेश कश्यप को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के मध्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंध अत्यंत प्रगाढ़ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए वे दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, आपसी सहयोग और मैत्री को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूर्णत: संकल्पित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के एक जनसेवक को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव का विषय है। यह नामांकन न केवल सांसद महेश कश्यप के लिए, बल्कि सम्पूर्ण बस्तर अंचल के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


