बस्तर

टिप्पर की चपेट में युवक की मौत, चालक फरार
19-Feb-2026 1:54 PM
टिप्पर की चपेट में युवक की मौत, चालक फरार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 19 फरवरी।
बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी सेमरा के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, सेमरा निवासी भावेश चंद्र आड़ावाल स्थित एक मोबाइल दुकान में कार्यरत था। बुधवार को भी वह रोजाना की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगरनार की ओर से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज (महारानी अस्पताल) भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।


अन्य पोस्ट