बस्तर
नाले में मिली लाश, जांच में
18-Feb-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 फरवरी। कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलगाँव के नाला में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शव एक सप्ताह पुराना है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कुलगाँव के कुछ ग्रामीण किसी काम से नाला की ओर गए हुए थे, जहाँ ग्रामीणों ने एक अजीब सी बदबू आने पर जब मौके की ओर गए तो देखा कि एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया।
काफी बदबू आने के साथ ही शव पूरी तरह से सड़ जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। पुलिस घटनास्थल से शव को पीएम के लिए ले गई, वहीं अज्ञात शव क ी शिनाख्त में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


