बस्तर

36 घंटे के बाद मिली एसआई की लाश
18-Feb-2026 4:05 PM
36 घंटे के बाद मिली  एसआई की लाश

दोस्तों संग गए थे गुलमी वाटरफॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 फरवरी। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से लगे गुलमी वाटरफॉल में डूबे सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर का शव 36 घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान आकाश चौधरी के रूप में हुई है, जो नगरनार स्टील प्लांट, जगदलपुर में पदस्थ थे और मूलत: हरियाणा के निवासी बताए गए हैं।

महाशिवरात्रि पर गए थे घूमने

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन आकाश चौधरी अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए गुलमी वाटरफॉल गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना तत्काल ओडिशा के कोरापुट पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने समन्वय स्थापित कर ओडिशा पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। लगातार लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक चले खोज अभियान के बाद मंगलवार सुबह 36 घंटे बाद शव बरामद किया गया।

शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ओडिशा पुलिस को सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम उपरांत पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि प्राकृतिक जलस्रोतों और झरनों में जाते समय सुरक्षा सावधानियों का पालन करें तथा गहरे पानी में उतरने से बचें।


अन्य पोस्ट