बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 फरवरी। बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। उनका मूल निवास बालोद जिला बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, देर रात तक उन्हें कार के भीतर देखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हृदयाघात की संभावना व्यक्त की जा रही है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।


