बस्तर
बस्तर पण्डुम की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लिया जायजा
06-Feb-2026 11:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 6 फरवरी। संभागीय मुख्यालय के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों तथा स्टॉल में प्रदर्शित किए जाने वाले सामानों की जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्कूली छात्रों द्वारा की जा रही नृत्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया और प्रस्तुति देने वाले छात्रों से बातचीत कर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


