बस्तर

अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता बने भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य
03-Feb-2026 10:13 PM
 अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता बने भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य

प्रतापपुर, 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर द्वारा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल पांडे के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी में प्रतापपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमादित्य गुप्ता को किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। विक्रमादित्य गुप्ता पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रतापपुर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान परिवार की रही है। उनके पिता स्व. सुनील कुमार गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं।

नियुक्ति पर विक्रमादित्य गुप्ता ने भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट