बस्तर
जगदलपुर, 1 जनवरी। कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा पीडि़त परिवारों के मृतकों के आश्रितों के लिए 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार दरभा तहसील के ग्राम छिन्दवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मोतडु पिता बैशाखू की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण प्रकरण में मृतक की पत्नी सुकलदई को 04 लाख रुपए तथा बास्तानार तहसील के ग्राम टंगियाझोड़ी निवासी 47 वर्षीय कोयाराम बघेल पिता चन्दू की डबरी के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु होने से मृतक की पत्नी मुंगाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत आर्थिक सहायता की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे पीडि़त परिवारों के बैंक खातों में किए जाने के सम्बंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।


