बस्तर

श्यामगिरी शिविर में 82 आवेदनों का निदान
28-Dec-2025 11:43 PM
श्यामगिरी शिविर में 82 आवेदनों का निदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 दिसंबर।
जिला प्रशासन द्वारा जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से गांव में ही जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामगिरी में क्लस्टर स्तरीय सम्मिलित 9 पंचायत का सुशासन सप्ताह शिविर एवं जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ।

सहायक उपकरण-श्रम कार्ड वितरित
शिविर के तहत कृषि विभाग द्वारा 15 किसानों को मिनी किट मूंग, मसूर, खाद वितरण, श्रम विभाग द्वारा 11 पंजीकृत श्रमिकों को श्रम कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन, कार्यक्रम किया गया।

शिविर में कुल 214 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 82 आवेदनों का शिविर में त्वरित निराकरण किया गया।   लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों में प्रेषित कर समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर राजस्व विभाग, वन विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। उक्त शिविर में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि, बिहान की दीदीयां, ग्रामीण जन और किसान शामिल थे।    


अन्य पोस्ट