बस्तर

कुंडगुड़ा में कहानी कथन उत्सव
22-Feb-2026 9:55 PM
कुंडगुड़ा में कहानी कथन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 फरवरी। बस्तर विकासखंड के संकुल केन्द्र कुंडगुड़ा में कहानी कथन उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा निखारी और कहानियों के माध्यम से सीखा।

कहानीकारों द्वारा बच्चों को रोचक एवं प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाई गईं। बच्चों ने एकाग्रता के साथ कहानी को सुना तथा दिए गए पेपर में उसे अपने शब्दों में लिखा। साथ ही ड्रॉइंग शीट पर कहानी का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। कहानीकारों ने बच्चों को नैतिक मूल्यों और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुखदेव मंडावी (भाजपा बस्तर मंडल अध्यक्ष) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का आग्रह किया और कहानी कथन उत्सव के आयोजन के लिए संकुल केंद्र कुंडगुड़ा की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहानी कथन उत्सव बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जहां वे अपनी कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को विकसित कर सकते हैं।

इस अवसर पर ईस्पर मंडावी (सरपंच, कुंडगुड़ा), जयदेव यादव, चमरू राम यादव, सामबती ठाकुर (उप सरपंच, कुंडगुड़ा), सुदामा मांझी (उप सरपंच, मधोता) कहानीकार के रूप में त्रिनाथ ठाकुर, डमरू राम यादव, रूकसाय मंडावी, लच्छिन मांझी, झिरूराम बघेल एवं रक्तूराम कश्यप ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को रोचक और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

कहानी कथन उत्सव के नोडल कृष्णा सिंह ठाकुर, जोन प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल, कुंडगुड़ा सीएसी हरदेव बघेल, शिक्षक साथी लोकेश्वर यदू, छन्नूराम मंडावी, सहादेव ठाकुर, चुम्मन ठाकुर, चिंगडूराम कश्यप, कामेश राणा, दामिनी कश्यप एवं इंदुमती बाई, रेखा मरकाम सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चों के पालकगण उपस्थित रहे। ग्रामवासी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट