बस्तर

ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार जख्मी
21-Feb-2026 9:52 AM
 ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 20 फरवरी। मारेंगा से बुरुंगपाल की ओर ईंट लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ पर पलट गई। घटना में ट्रैक्टर में सवार चार लोग घायल हुए, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) लाया गया।

घायलों के परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह मारेंगा निवासी राजू कोहरामी (25 वर्ष), आयते कोहरामी (22 वर्ष), काडे कोहरामी (23 वर्ष) और संगीता (4 वर्ष) सहित अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर बुरुंगपाल जा रहे थे। बुरुंगपाल मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

परिजनों का कहना है कि घटना में चार लोगों को अधिक चोटें आईं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट