बस्तर

तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, दो युवक घायल
23-Feb-2026 11:25 PM
तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, दो युवक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 फरवरी। शहर के चाँदनी चौक के पास बीती रात तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के दो टुकड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पनारापारा निवासी गुरवीत सिंह (21 वर्ष) और हेमंत (20 वर्ष) स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चाँदनी चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर की तीव्रता के कारण दोनों युवक सडक़ पर गिरकर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल महारानी अस्पताल (मेकाज) पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुरवीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे युवक का उपचार जगदलपुर में जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।


अन्य पोस्ट