बस्तर

उन्नाव रेप केस के विरोध और न्याय की मांग को ले युवा व महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
27-Dec-2025 9:15 PM
 उन्नाव रेप केस के विरोध और न्याय की मांग को ले युवा व महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 27 दिसंबर। राष्ट्रीय एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को बस्तर जिला युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से उन्नाव रेप केस के विरोध और न्याय की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संभाग मुख्यालय स्थित राजीव भवन के समक्ष आयोजित किया गया।

प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और पूर्व विधायक रेखचंद जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने किया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने उन्नाव मामले को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि उन्नाव रेप केस जैसे मामलों में यदि पीडि़ता को न्याय नहीं मिलता है, तो इसका समाज पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाती रही है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद और चंपा ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य न्याय की मांग, महिला सुरक्षा के मुद्दे को सामने रखना और पीडि़ता के प्रति एकजुटता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही को लेकर महिला कांग्रेस अपनी आपत्ति दर्ज कराती है।

बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों पर यूथ कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी।

 उन्होंने सरकार और प्रशासन से ऐसे मामलों में कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी रविशंकर तिवारी, हेमू उपाध्याय, मनोज साहनी, वीरेंद्र साहनी, अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, संतोष सेठिया, सुषमा सुता, पार्षद सूर्यापानी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट